Jio और Airtel के प्रीपेड प्लान्स को मिलेगी कड़ी चुनौती:
जियो का 1499 रुपये वाला रिचार्ज प्लान : जियो के इस प्लान को वोडा-आइडिया के 1449 रुपये वाले प्लान्स से कड़ी टक्कर मिलेगी। जियो के रिचार्ज प्लान की बात करें तो इसकी वैधता 84 दिन की है। इस प्लान में 100SMS के साथ 2GB डेटा प्रतिदिन दिया जाएगा। इसके अलावा प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग समेत डिज्नी प्लस हॉट-स्टार, जियो टीवी, सिनेमा, क्लाउड और सिक्योरिटी की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दी जाएगी।