iPhone 13 की कीमत और ऑफर:
आईफोन 13 की कीमत और ऑफर के बारे में बताने से पहले आपको बता दें कि यह फोन अमेजन फैब फोन फेस्ट (Amazon Fab Phone Fest) सेल में उपलब्ध है। इस फोन को वेबसाइट से 74,900 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस डिवाइस पर SBI बैंक की तरफ से 6000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और 3000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जाएगा। यदि आपको ये दोनों ऑफर मिल जाते हैं, तो आपको 9000 रुपये का फायदा होगा। आप आईफोन 13 को 74,900 की बजाय 65,900 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपको स्मार्टफोन पर सस्ती EMI का विकल्प भी मिलेगा।