आपको बता दें कि पेंटागन का मानना है कि 50,000 से ज्यादा रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में प्रवेश किया है और उपग्रह इमेजरी से पता चलता है कि कीव की राजधानी पर हमला जल्द हो सकता है। चेरनोबिल परमाणु स्थल को रूसी सेना ने गुरुवार को अपने कब्जे में ले लिया, जिससे वहां चल रही रेडियो एक्टिव मटेरियल के प्रबंधन को लेकर चिंता बढ़ गई है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, जंग के कारण पहले ही हज़ारों यूक्रेनियन शरणार्थियों के रूप में अपने घरों को छोड़ चुके हैं।