11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vodafone Red iPhone Forever प्लान लॉन्च, मिलेगा 90GB डाटा और ये बड़ी सुविधा

यह प्लान 12 महीनों के वोडाफोन प्ले सबस्क्रिप्शन के साथ आता है, जिसमें यूजर्स मुफ्त में लाइव टीवी और मूवि का आनंद उठा सकते हैं। साथ ही यूजर्स को एक साल के लिए अमेज़न प्राइम मेंबरशिप भी फ्री में मिल रहा है।

2 min read
Google source verification
vodafone

Vodafone Red iPhone Forever प्लान लॉन्च, मिलेगा 90GB डाटा और ये बड़ी सुविधा

नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी vodafone ने Red iPhone Forever प्लान लॉन्च किया है। कंपनी का यह प्लान पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है। इस प्लान की कीमत 649 रुपये है, जिसमें यूजर्स को 90 जीबी डाटा का फायदा मिलेगा। यह नया प्लान आईफोन फॉरऐवर प्रोग्राम के साथ आता है। मतलब आईफोन के यूजर्स को इस प्लान का लाभ ज्यादा मिलेगा। आइए जानते है वोडाफोन के इस प्लान में यूजर्स को क्या सुविधा दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: 48MP कैमरे वाला स्मार्टफोन मात्र 10,000 रुपये में 28 फरवरी को भारत में होगा लॉन्च, 2 दिनों तक चलेगी बैटरी

Vodafone Red iPhone Forever प्लान

Red iPhone Forever प्लान की कीमत 649 रुपये है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल/नेशनल कॉलिंग और अनलिमिटेड रोमिंग की सुविधा मिलेगी, वो भी बिना किसी FUP लिमिट के साथ। इसमें यूजर्स को 90 जीबी प्रतिमाह 2जी/3जी/4जी डाटा और 200 जीबी तक का डाटा रोलओवर बेनिफिट भी मिलेगा। इसके अलावा यह प्लान 12 महीनों के वोडाफोन प्ले सबस्क्रिप्शन के साथ आता है, जिसमें यूजर्स मुफ्त में लाइव टीवी और मूवि का आनंद उठा सकते हैं। साथ ही यूजर्स को एक साल के लिए अमेज़न प्राइम मेंबरशिप भी फ्री में मिल रहा है।

यह भी पढ़ें:एक बार चार्ज करने पर 50 दिन चलेगी इस फोन की बैटरी, MI और ONE PLUS को मिलेगी कड़ी टक्कर

iPhone यूजर्स को मिलेगी यह सुविधा

कंपनी के इस प्लान या इससे अधिक के प्लान में यूजर्स को iPhone Forever प्रोग्राम के तहत कुछ फायदे भी दिए जा रहे हैं। जैसे कि आपको अपने आईफोन का डिस्प्ले और पैनल बदलवाना हो, जिसमें ज्यादा का खर्च आ रहा हो तो आप इस प्रोग्राम के तहत मात्र 2,000 रुपये और GST को जोड़ कर जितना खर्च लेगा आप करवा सकते हैं। हालांकि यह प्रोग्राम iPhone 5S और इसके उपर के आईफोन मॉडल के लिए ही मान्य है।

यह भी पढ़ें:दमदार बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Moto G7 Power, जानें कीमत और फीचर्स