11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jio को टक्कर देगा Vodafone का ये नया प्लान, जानें क्या हैं ऑफर्स

Vodafone के इस प्लान को चुनने वाले सबसक्राइबर को अमेज़न प्राइम मेंबरशिप और नेेटफ्लिक्स का सबसक्रिप्शन मुफ्त में मिलता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishal Upadhayay

•

Updated: 27 Jun 2018, 1:16 PM IST

vodafone

Jio को टक्कर देगा Vodafone का ये नया प्लान, जानें क्या हैं ऑफर्स

नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनी vodafone ने अपने रेड पोस्टपेड प्लान का नया सीरीज़ 299 रुपये का प्लान लॉन्च किया है। इस नए प्लान के तहत यूज़र्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी। वहीं, 299 रुपये के वोडाफोन रेड बेसिक पोस्टपेड प्लान कंपनी की इस सीरीज़ का अब तक का सबसे सस्ता प्लान है। बता दें वोडाफोन के इस प्लान को चुनने वाले सबसक्राइबर को अमेज़न प्राइम मेंबरशिप और नेेटफ्लिक्स का सबसक्रिप्शन मुफ्त में मिलता है।

यह भी पढ़ें: इस ऐप के जरिए अब घर बैठेे बनवाएं Passport, नहीं काटने पड़ेंगे Office के चक्कर

प्लान केे ऑफर्स और उपलब्धता

दूसरे रेड प्लान की तरह ही, वोडाफोन के इस प्लान में भी यूज़र्स को अनलिमिटेेड वॉयस कॉल, मुफ्त इनकमिंग और आफटगोइंग रोमिंग कॉल और 100 एसएमएस हर दिन मुफ्त मेें मिलेंगे। इस प्लान के तहत यूज़र्स को 20 जीबी 3 जी व 4 जी डेटा हर दिन मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि इस प्लान के तहत 50 जीबी तक डेटा रोलओवर करने की भी सुविधा मिलती है। इसके अलावा इस प्लान को लेने वाले ग्राहकों को कंपनी 12 महीने के लिए वोडाफोन प्ले का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। इस प्लान को सिर्फ माय वोडाफोन ऐप के जरिए ही चुना जा सकता है। वोडाफोन का कहना है कि 299 रुपये वाले रेड बेसिक प्लान में यूज़र्स को कुल 2,400 रुपये का फायदा होगा।

यह भी पढ़ें: सेल के लिए तैयार Xiaomi का ये ड्यूल कैमरेे वाला स्मार्टफोन, साथ में मिलेंगे ये आॅफर्स

Jio के साथ Vodafone की तुलना

वोडाफोन के इस प्लान के साथ रिसायंस जियो की तुलना करें तो जियो के पोस्टपेड प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। साथ ही 100 एसएमएस, 25 जीबी 4जी डेटा भी मिलता है। इसके अलावा जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।

यह भी पढ़ें: यहां पर 3 हजार में खरीद सकते हैं लाखों के फ्रिज, इन्हें खरीदने के लिए रोज उमड़ती है भारी भीड़