इस हैंडसेट को आप फ्लिपकार्ट और Mi.com के जरिए आज दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। भारत में इस फोन के दो वेरिएंट है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेट वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं, 6GB+64GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। इस हैंडसेेट को 1,667 रुपये प्रति महीने की नो-कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकता है। एक्सिस बैंक का कार्ड उपयोग में लाने से 5% का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है। साथ ही जियो अपने सिम कार्ड के साथ 2,200 रुपये का कैशबैक ऑफर दे रहा है। अगर आप इस फोन को लेना चाहते हैं तो जल्दी कीजिए क्योंकि पिछले बार की तरह इस बार भी कहीं यह स्मार्टफोन कुछ ही मिनटों में आउट ऑफ स्टॉक न हो जाए।