scriptXiaomi 15 अक्टूबर को भारत में लॉन्च करेगी जबरदस्त फीचर्स वाले Mi 10T स्मार्टफोन | Xiaomi to launch Mi 10T series smartphone in india at 15 october | Patrika News

Xiaomi 15 अक्टूबर को भारत में लॉन्च करेगी जबरदस्त फीचर्स वाले Mi 10T स्मार्टफोन

locationनई दिल्लीPublished: Oct 06, 2020 03:33:51 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

पिछले हफ्ते ही Xiaomi ने अपनी इस सीरीज को ग्लोबल मार्केट में पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया था। Mi 10T की कीमत EUR 499 (करीब 43,000 रुपए) है।

Xiaomi जल्द ही भारत में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। जानकारी देते हुए कंपनी ने बताया कि Xiaomi भारत में अपनी Mi 10T स्मार्टफोन सीरीज को 15 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि पिछले हफ्ते ही Xiaomi ने अपनी इस सीरीज को ग्लोबल मार्केट में पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया था। Mi 10T की कीमत EUR 499 (करीब 43,000 रुपए) है।
यह भी पढ़ें—Faceless chat एप के जरिए पहचान छिपाकर कर सकते हैं Whatsapp और facebook पर किसी से भी चैट

Xiaomi इंडिया हेड ने किया कंफर्म

Xiaomi के इंडिया हेड मनु जैन ने कंफर्म करते हुए बताया कि भारत में Mi 10T और Mi 10T Pro स्मार्टफोन का लॉन्चिंग इवेंट 15 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगा। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि इन दोनों स्मार्टफोन्स के साथ Mi 10T Lite स्मार्टफोन भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अब स्पष्ट हो गया कि फिलहाल यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च नहीं होगा। बात करें Mi 10T और Mi 10T Pro की तो इनमें ‘होल-पंच’ डिस्प्ले डिजाइन होगा और दोनों ही फोन 5G कनेक्टिविटी से लैस होंगे।
mi_10t2.png
Mi 10T 5G के फीचर्स

Mi 10T 5G Mi 10T 5G स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले आएगी। साथ ही यह Corning Gorilla Glass 5 से प्रोटेक्ट होगा। यह फोन एंड्राइड 10 बेस्ड MIUI 12 पर काम करेगा। कैमरे की बात करें तो इसमें रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। इसमें प्राइमरी कैमरा 64MP का मिलेगा। वहीं एक कैमरा 13MP अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और दूसरा 5MP मैक्रो लेंस सैंसर वाला होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा।
यह भी पढ़ें—कंपनी से गिफ्ट में मिले 2 लाख के मोबाइल को ऑनलाइन सेल कर रहे कर्मचारी, ये है वजह

Mi 10T Pro 5G के फीचर्स

वहीं Xiaomi के दूसरे स्मार्टफोन Mi 10T Pro 5G में भी 6.67 इंच फुल एचडी प्लस डिस्पले आएगी। Mi 10T Pro में भी रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। इसमें प्राइमरी कैमरा 108MP का होगा। इसके अलावर 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5MP मैक्रो लेंस होगा। इसके फ्रंट में 20MP सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। Mi 10T Pro 5G को पॉवर देने के लिए 5,000mAh बैटरी लगी होगी, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Mi 10T Pro स्मार्टफोन दो वेरिएंट 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में आएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो