Zoook: आजकल कॉम्पैक्ट और किफायती स्पीकर्स की मांग तेजी से बढ़ी है। कई नए ब्रांड्स आपको देखने को मिल जायेंगे। ऐसे में अब पॉपुलर ब्रांड जूक(Zoook) ने अपने नए ड्यूल टावर स्पीकर लॉन्च किये हैं।डिजाइन और फीचर्स के मामले में ये आपको पसंद आ सकते हैं। कंपनी ने इन्हें घर के इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया है। इनमें आपको हाई क्वालिटी देखने को मिलेगी। 150W पावरफुल साउंड की मदद से ये आपको घर की पार्टी में रंग जमा सकते हैं। कीमत की बात करें तो नए Zoook Xtreme Dual Tower Speakerकी कीमत 19,999 रुपये रखी है। आप इन्हें देश के प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। आइये जानते हैं इस कीमत में इन स्पीकर्स में आपको क्या कुछ नया और खास फीचर्स मिलने वाले हैं।