22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Diwali में फोटोग्राफी का मजा बढ़ा देगा iphone 12 का यह फीचर, कम रोशनी में खिचेंगी शानदार तस्वीरें

आईफोन 12 पावरफुल कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी की क्षमता से लैस है, जिसमें ए14 बायोनिक और एक नया ड्यूल कैमरा सिस्टम है, जो कैमरे के अनुभव को काफी बेहतर बनाते हुए परफेक्ट वीडियो और तस्वीरों को कैप्चर करने के काम को काफी आसान कर देता है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 7 Nov 2020, 2:54 PM IST

iphone 12

iphone 12

दीवाली की तैयारियां चारों ओर जोरों पर है। हालांकि इस बार कोरोना महामारी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पर्याप्त ध्यान रखते हुए लोग ज्यादातर घर के अंदर रहकर ही त्योहार का मनाएंगे। बहरहाल, इस दौरान फोटोग्राफी में कोई बाधा नहीं आएगी क्योंकि iphone 12 में दिया गया नाइट मोड फीचर कम रोशनी में भी अच्छी तस्वीरें खींचने में मददगार साबित होगी।

यह भी पढ़ें—iPhone के बैक पैनल में छिपा है कमाल का बटन, ऐसे करें इस्तेमाल

कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी
आईफोन 12 के इस फीचर के साथ कम रोशनी में भी बेहतर फोटोग्राफी कर सकते हैं। मशहूर ट्रैवल ब्लॉगर और फोटोग्राफर सिद्धार्थ जोशी कहते हैं, 'आईफोन 12 में दिया गया यह फीचर पहले से कहीं गुना बेहतर है। अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस पर मुझे यह नाइट मोड काफी पसंद है। इससे त्योहारों के दौरान के खूबसूरत पलों को आप कुछ इस बेहतरीन अंदाज में संजो संकेगे, जैसा करना शायद पहले संभव नहीं था।'

पावरफुल कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी क्षमता से लैस
सिद्धार्थ ने आगे कहा कि कम रोशनी में वीडियो रिकॉर्ड भी किया जा सकता है, यह देखकर काफी आश्चर्य हुआ। पिछले कुछ दिनों से इस फीचर का इस्तेमाल कर रहा हूं और अब दीवाली में फोटोग्राफी करने का मुझे बेसब्री से इंतजार है। आईफोन 12 पावरफुल कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी की क्षमता से लैस है, जिसमें ए14 बायोनिक और एक नया ड्यूल कैमरा सिस्टम है, जो कैमरे के अनुभव को काफी बेहतर बनाते हुए परफेक्ट वीडियो और तस्वीरों को कैप्चर करने के काम को काफी आसान कर देता है।

यह भी पढ़ें—लोगों के लिए मुसीबत बना आईफोन 12, चाकू की तरह कट रही उंगलियां! जानें पूरा मामला

देता है 27 फीसदी अधिक रोशनी
डिवाइस में शामिल अल्ट्रा वाइड कैमरा और एफ/1.6 अपर्चर लेंस के साथ आने वाला नया वाइड कैमरा अब तक के आईफोन में सबसे तेज है, जो कम रोशनी में तस्वीरें, वीडियोज लेने के दौरान 27 फीसदी अधिक रोशनी प्रदान करता है। इन सबके ऊपर, फोन में मौजूद स्मार्ट एचडीआर 3 सपोर्ट है, जिससे शानदार ढंग से व्हाइट बैलेंस, कॉन्ट्रास्ट, टेक्सचर और सैच्युरेशन को बैलेंस किया जा सकता है, ताकि तस्वीर देखने में नैचुरल लगे।