सोशल मीडिया पर तस्वीरें की पोस्ट
चाइनीज पब्लिकेशन ने जो तस्वीरें प्रकाशित की हैं, वे चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीचैट (WeChat) के स्क्रीनशॉट लग रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कई यूजर्स ने Weibo और Tieba जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चोटिल उंगलियों की तस्वीरें शेयर की हैं। यूजर्स का दावा है कि आईफोन 12 सीरीज के किनारे इतने धारदार हैं कि उंगलियां कट जा रही हैं।