5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LG ने लॉन्च किया X4Plus स्मार्टफोन, देखिए इसकी खूबियां

LG X4+ पहला स्मार्टफोन है जिसमें LG पे स्मार्टफोन पेमेंट प्लेटफॉर्म दिया गया है

2 min read
Google source verification

image

Anil Kumar

Jan 22, 2018

Lg X4 Plus

साउथ कोरिया की मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बनाने वाली कंपनी LG ने अपना नया स्मार्टफोन LG X4+ लॉन्च किया है। LG X4+ इस कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें LG पे पेमेंट प्लेटफॉर्म दिया गया है। इस एप के जरिए यूजर्स फिंगरप्रिंट या पासवर्ड के जरिए आॅनलाइन पेमेंट कर सकते है। LG ने इसें फिंगर टच भी पेश किया गया है जिससे फिंगरप्रिंट सेंसर को टच कर सेल्फी और स्क्रीनशॉट ले सकते है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को फिलहाल साउथ कोरिया में ही लॉन्च किया है जहां इसकी कीमत KRW 300,000 (लगभग 17,900 रुपये) रखी गई है।

Lg X4 Plus

LG X4Plus में बैक पैनल एलुमिनियम का दिया गया है। इसको दो कलर वैरिएंट मोरक्कन ब्लू और लैवेंडर वायलेट में लाया गया है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन ने यूएस डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस के 6-पार्ट MIL-STD 810G मिलिट्री स्टैंडर्ड को पास किया है। जिसकी वजह से इसमें इंपैक्ट, वाइब्रेशन, हाई टेंपरेचर, लो टेंपरेचर, ह्यूमिडिटी और थर्मल शॉक से प्रूफ है। LG X4+ के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो में 5.3-इंच (720x1280 पिक्सल) HD IPS डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। यह इसमें 2GB LPDDR3 रैम और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ आया है। इस फोन के कैमरा सेक्शन की बात की जाए तो इसमें पीछे की तरफ 13 मेगापिक्सल का कैमरा और आगे की तरफ फ्रंट में 100 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नॉगट ओएस पर काम करता है।

Lg X4 Plus

इसके बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर, LG पे और Hi-Fi DAC ऑडियो दिया गया है। LG X4+ स्मार्टफोन Hi-Fi DAC के साथ 32-bit 192kHz तक ऑडियो ऑउटपुट को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में 32GB की इंटरनल मेमोरी दी है जिसको माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Bluetooth 4.2, NFC, और USB Type-B जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद हैं। इसमें 3000mAh की पावरफुल बैटरी है। इसका कुल वजन 172.3 ग्राम है।