27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2023 : असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा बोले – कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूट- भ्रष्ट की दी पहचान

CG Election 2023 : आज असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने चार अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर जनसभा के कार्यक्रम को सम्बोधित किए।

less than 1 minute read
Google source verification
असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा बोले - कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूट- भ्रष्ट की दी पहचान

असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा बोले - कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूट- भ्रष्ट की दी पहचान

गरियाबंद। cg election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में मतदान 17 नवम्बर को है। ऐसे में सभी पार्टियों के दिग्गज नेता जमकर चुनावी प्रचार-प्रसार कर रहे है। आज असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने चार अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर जनसभा के कार्यक्रम को सम्बोधित किए।

यह भी पढ़ें : CG Second Phase Voting : कल शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, 70 विधानसभा सीटों में 17 को होगी वोटिंग

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा गरियाबंद जिले के गुरजिभाटा क्षेत्र में जनसभा के कार्यक्रम को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। वे बोले - भूपेश-ढेबर-अकबर की सरकार ने छत्तीसगढ़ को दोनों हाथों से लूटा है। कांग्रेस ने लूट- भ्रष्टाचार को छत्तीसगढ़ की पहचान बना दी है। इतना ही नहीं कांग्रेस ने शराबबंदी के नाम पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को धोखा दिया। शराबबंदी तो नहीं की, बल्कि हजारों करोड़ों का शराब घोटाला करके अपनी तिजोरी भरी। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद हर परिवार का सपना साकार होगा। गरीबों को आवास मिलेगा। महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपए मिलेगा। भाजपा छत्तीसगढ़ को इस भ्रष्ट सरकार से मुक्त कराएगी।

बड़ी खबरें

View All

गरियाबंद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग