
CG News: दीपावली से पहले जिले में धार्मिक यात्राओं की बहार है। राजिम विधायक रोहित साहू 150 से ज्यादा श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पुरी से जगन्नाथ महाप्रभु के दर्शन कर रविवार को ही लौटे हैं। इधर, सोमवार को कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने रामलला दर्शन के लिए श्रद्धालुओं से भरी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इसमें जिलेभर के 94 श्रद्धालु शामिल हैं, जो रामलला दीपावली जैसे शुभ मौके पर अयोध्या जाने को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। पुरी से जगन्नाथ महाप्रभु के दर्शन कर लौटे विधायक रोहित साहू ने बताया, विधानसभा चुनावों में जनता और कार्यकर्ताओं ने उन्हें समर्थन दिया। उनका सहयोग किया।
वे जीतकर आए और कुछ ही महीनों में लोकसभा चुनाव आ गए। इस बार लोगों ने और भी ज्यादा भरोसा जताया और पूरे महासमुंद लोकसभा में भाजपा को राजिम से सबसे तगड़ी जीत दिलाई। (CG News) इसी बीच बहुत से लोगों ने ओडिसा जाकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन की इच्छा जताई थी। भक्तों की भावनाओं का मान रखते हुए उन्होंने पुरी यात्रा का फैसला लिया। पूरी विधानसभा से भक्त बुलवाए गए।
150 से ज्यादा लोग इकट्ठा हुए आर 5 बसों में सवार होकर ओडिसा निकल पड़े। पूरी यात्रा में मैं भी भक्तों के साथ था। गरियाबंद से यात्रा पर गए यश मिश्रा ने बताया कि हमने जगन्नाथ महाप्रभु के साथ भगवान नृसिंहनाथ, कोणार्क में सूर्य मंदिर जैसे कई तीर्थ क्षेत्रों का भ्रमण किया। यहां मत्था टेककर इलाके की सुख-समृद्धि मांगी।
कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से 94 श्रद्धालुओं को लेकर दो बसों को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। इस मौके पर कलेक्टर ने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। उनकी यात्रा सुखद की कामना की। इन श्रद्धालुओं के साथ चार अनुरक्षक भी यात्रा कर रहे हैं।
CG News: यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को पहले बस के माध्यम से रायपुर भेजा जाएगा। इसके बाद रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन द्वारा उन्हें अयोध्या धाम ले जाया जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने और रहने की भी व्यवस्था की गई है। इससे उन्हें कोई आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।
इस योजना का लाभ उठाने वाले श्रद्धालुओं ने कहा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने उनके अयोध्या जाने के सपने को साकार किया है। उन्होंने कहा, हमने हमेशा रामलला के दर्शन की इच्छा रखी थी। अब हमें यह मौका मिल रहा है।
Updated on:
22 Oct 2024 12:00 pm
Published on:
22 Oct 2024 11:52 am
बड़ी खबरें
View Allगरियाबंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
