17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Nikay chunav Voting: गरियाबंद के नवापारा में अब तक 60 फीसदी मतदान, भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

CG Nikay chunav Voting: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आज सुबह 8 बजे से वोटिंग हो रही है। नवापारा नगर पालिका के चुनाव में मतदान जोरों पर है। दोपहर 3 बजे तक 60 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Nikay chunav Voting: गरियाबंद के नवापारा में अब तक 60 फीसदी मतदान, भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

CG Nikay chunav Voting: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आज सुबह 8 बजे से वोटिंग हो रही है। नवापारा नगर पालिका के चुनाव में मतदान जोरों पर है। दोपहर 3 बजे तक 60 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

इसी बीच भाजपा से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ओम कुमारी साहू और कॉन्ग्रेस की प्रत्याशी स्वर्णजीत कौर ने अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। शहर के लगभग सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं की अच्छी खासी भीड़ रही। इधर, चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने पर्याप्त प्रबंध किए हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के साथ ही मतदान केंद्रों पर स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का भी पालन किया जा रहा है।

बता दें कि वोटिंग सुबह 8 बजे से चल रही है, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। 10 नगर निगम और 49 नगर पालिका के अलावा 114 नगर पंचायत में भी वोट डाले जा रहे हैं। काउंटिंग 15 फरवरी को होगी। इस चुनाव में दोनों प्रमुख दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने मिल रहा है।

यह भी पढ़े: CG Nikay Chunav 2025: मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद समेत इन दिग्गजों ने डाला वोट, प्रदेशवासियों से की मतदान की अपील

दुर्ग में दोपहर 2 बजे तक की स्थिति मतदान प्रतिशत

दुर्ग नगर निगम 41.22
कुम्हारी नगर पालिका 51.96
अहिवारा नगर पालिका 50.95
अमलेश्वर नगर पालिका 61.05
पाटन नगर पंचायत 68.53
उतई नगर पंचायत 63.26
धमधा नगर पंचायत 63.77

रायगढ़ में दोपहर 02 बजे तक मतदान प्रतिशत

नगर निगम रायगढ़ - 36.93
नगर पालिका खरसिया - 50.52
नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर - 46.87
नगर पंचायत घरघोड़ा- 62.36
नगर पंचायत धरमजयगढ़ - 56.52
नगर पंचायत लैलूंगा - 60.50
नगर पंचायत पुसौर - 67.13
02:40 PM, 11-FEB-2025

गौरेला पेंड्रा मरवाही में दो बजे तक - 48.55% मतदान

पुरुष प्रतिशत - 48.89%
महिला प्रतिशत - 48.24%
तृतीय लिंग प्रतिशत - 0%
कुल प्रतिशत -48.55%