
वोट देने सुबह से कतार में लगा मतदाता हुआ बेहोश
राजिम। CG Second Phase voting 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में मतदान जारी है। इसी बीच राजिम विधानसभा क्षेत्र में एक मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते बेहोश हो गया है। कई मतदान केंद्रों में मतदाता सुबह से कतार में लगे है। कतार में लगे एक मतदाता के बेहोश होने से बूथ में अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि आज 70 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक वोटिंग जारी है।
70 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग जारी
CG Second Phase voting 2023 : विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। जिसके लिए 1.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें से 81.41 लाख पुरुष और 81.72 लाख महिला वोटर हैं। 684 थर्ड जेंडर वोटर भी मतदान के लिए पंजीकृत हैं।
Published on:
17 Nov 2023 11:33 am
बड़ी खबरें
View Allगरियाबंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
