
CG Election 2025: गरियाबंद के देवभोग नगर पंचायत के चुनावी रण में दो सगे भाई आमने सामने हैं। जहां कांग्रेस ने बड़े भाई विनोद पाड़े को अपना प्रत्याशी बनाया है, वहीं भाजपा ने छोटे भाई मुन्नुराम पाड़े को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। दोनों भाइयों ने नमांकन भी भर चुके हैं। इस बार यहां चुनाव बेहद दिलचस्प होने जा रहा है और दोनों सगे भाइयों के बीच कड़ा और रोचक मुकाबला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
देवभोग को नगर पंचायत बनाया गया है और पहली बार यहां नगर पंचायत का चुनाव होने जा रहा है। देवभोग नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 सोनामुंदी में कांग्रेस ने बड़े भाई विनोद पाड़े को मैदान में उतारा है। वहीं दूसरी ओर उसके सगे छोटे भाई मुन्नु राम पाड़े को भाजपा ने टिकट देकर दोनों भाइयों के बीच चुनावी रण को रोचक बना दिया है।
वहीं दूसरी ओर छोटे भाई भाजपा से चुनाव लड़ रहे मुन्नुराम पाड़े ने कहा कि मैं भाजपा का एक कार्यकर्ता हूं और भाजपा ने मुझ पर विश्वास कर टिकट दिया है। मेरे बड़े भाई को मेरे खिलाफ कांग्रेस द्वारा टिकट देकर कुटनीति रचा जा रहा है, लेकिन जनता का उन्हें आशूर्वाद मिलेगा। उन्होंने कहा हम दोनों भाई के बीच कोई मन मुटाव नहीं है। यह चुनाव का मामला है बहरहाल देवभोग नगर पंचायत चुनाव में दो सगे भाई आमने सामने चुनावी रण में आने से यह चुनाव बेहद रोचक हो गया है और पूरे जिले के लोगो की नजर इस वार्ड पर बनी हुई है।
इस संबंध में चर्चा करने पर कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे विनोद पाड़े ने कहा वे 20 साल तक भाजपा में रहे, लेकिन कभी भी उन्हे बैठक व अन्य कार्यक्रमों में नहीं बुलाया गया। जिसके कारण उन्होंने कांग्रेस प्रवेश कर लिया और कांग्रेस ने विश्वास जताते हुए टिकट दिया है। यह लड़ाई हम दोनों भाइयों के बीच नहीं है, बल्कि भाजपा और कांग्रेस के बीच है।
Updated on:
30 Jan 2025 06:34 pm
Published on:
30 Jan 2025 06:34 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
