उन्होंने बताया कि जिन किसानों को बीमा नहीं कराना है, उनसे भी जबरन यह लिखवाकर फार्म भरवाया जा रहा है कि वे बीमा नहीं लेना चाहते। अगर 31 जुलाई तक कोई फार्म नहीं भरा, तो मान लिया जाएगा कि उन्होंने बीमा के लिए सहमति दी और बीमा प्रीमियम की राशि सीधे बैंक से काट ली जाएगी।