21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: नेशनल हाईवे पर सैकड़ो ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, पुलिया निर्माण को लेकर 11 घंटो से संघर्ष जारी

CG News: ठेकेदार के द्वारा बंद कर दिए जाने एवं आवागमन के लिए रपटा बना हुआ था। जिसे पुलिया निर्माण के लिए तोड़ दिया गया और नाला पर कच्ची मिट्टी और रेती से अस्थाई रपटा बनाया गया जो हल्की बारिश में भी बह जाने की आशंका है।

2 min read
Google source verification
CG News: नेशनल हाईवे पर सैकड़ो ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, पुलिया निर्माण को लेकर 11 घंटो से संघर्ष जारी

सैकड़ो ग्रामीणों ने किया चक्काजाम (Photo Patrika)

CG News: मैनपुर के उंदन्ती टाइगर रिजर्व कोर जोन इलाका के सैकड़ो ग्रामीण सुबह 6:00 बजे से ही एन एच 130 C जुगाड़ बैरियर नाका के पास मुख्य मार्ग में अपने हक अधिकार के लिए चक्का जाम कर दिया गया है। जो अब भी जारी है। लगभग 11 घंटा से एन एच 130C रायपुर देवभोग मार्ग मे सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष बच्चे शामिल होकर लगातार जंग लड़ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार जुगाड़ से अमाड़ जाने वाली पट्टाबहाल नाला में लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से पीएमजीएसवाय से बन रहे पुलिया निर्माण को पिछले कुछ समय से ठेकेदार के द्वारा बंद कर दिए जाने एवं आवागमन के लिए रपटा बना हुआ था। जिसे पुलिया निर्माण के लिए तोड़ दिया गया और नाला पर कच्ची मिट्टी और रेती से अस्थाई रपटा बनाया गया जो हल्की बारिश में भी बह जाने की आशंका है।

परेशानियों को देखते हुए पुलिया को पूर्ण कराने और क्षेत्र में बुनियादी सुविधा सड़क बिजली पानी पुल पुलिया के लिए कोई अड़चन न हो और सीधा ग्रामीणों को फायदा मिले जिसके लिए क्षेत्रवासी लगातार संघर्ष कर रहे हैं। ग्रामीण मुखियाओ के द्वारा निर्माण कार्य को शुरू कराने के लिए संबंधित विभाग को अभ्यारण्य कोर क्षेत्र मे विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया जाने को बता रहे हैं।

जिला प्रशासन की वरिष्ठ अधिकारियों की टीम द्वारा आंदोलनकारी मुखियाओ से बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की बात लगातार कह रहे हैं।लेकिन आन्दोलन कारी मुखिया फिलहाल धरातल में काम होने के बाद ही हटने की बात कह रहे हैं।शासन प्रशासन को अपनी मांगों को मनवाने के लिए सड़क जाम का नेतृत्व कर रहे जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम, लोकेश्वरी नेताम, पुस्तम मांझी,अर्जुन सिंह नायक,टीकम नागवंशी विशेष रुप से मौजूद है।

अभयारण्य कोर क्षेत्र होने के कारण निर्माण कार्य के पूर्व विभागीय एनओसी निर्माण एजेंसी को लिया जाना जरूरी होता है। प्रक्रिया बद्ध कार्य की शुरुआत होना चाहिए ताकि ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना न पडे़। इधर लंबा अंतराल तक सड़क जाम होने से भीषण गर्मियों में आवाजाही करने वालों को भयंकर परेशानी होने के साथ ही सड़क के दोनो तरफ लंबी मोटर गाडि़यो की लाइन लगी हुई है। एसडीओपी पुलिस मैनपुर ओम प्रकाश कुजूर के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात है। अब देखना होगा शासन प्रशासन और आंदोलनकारियो के बीच समाधान की दिशा में क्या सार्थक प्रयास होता है। ताकि सड़क जाम बहाल हो सके।