7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदंती अभ्यारण्य में लाखों रुपए का घोटाला, ग्रामीणों के विरोध के बाद मचा हड़कंप

वन विभाग द्वारा उदंती अभ्यारण के दासिन नदी में बकायदा स्टॉप डेम का निर्माण भी करया गया

2 min read
Google source verification
Cg News

मैनपुर. राजकीय पशु वनभैसों के नाम से पूरे देश मे प्रसिद्ध उदंती अभ्यारण्य में स्टॉप डेम निर्माण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। इसके कारण वन्य प्राणी पानी के लिए भटक रहे हैं। आज से छ: वर्ष पहले वर्ष 2011-2012 में शासन ने वन्यप्राणियों की प्यास बुझाने के लिए वन विभाग को 40 लाख रुपए स्टॉप डेम निर्माण के लिए दिया गया था। वन विभाग द्वारा उदंती अभ्यारण के दासिन नदी में बकायदा स्टॉप डेम का निर्माण भी करया गया। लेकिन घटिया स्तर के निर्माण कार्य के कारण यह स्टॉप डैम महज पहली ही बारिश मे बह गया।

स्टॉप डेम बह जाने से विभाग में हड़कंप मच गया। उस समय आनन फानन में जांच दल भी मौके पर पहुंचकर स्थितियों का निरीक्षण की, लेकिन अबतक जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि इस मामले को लेकर कांग्रेस द्वारा उग्र धरना प्रदर्शन आंदोलन करते हुए वन विभाग का घेराव किया गया था। उस समय जिम्मेदार अधिकारियों ने डेम निर्माण की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया था। लेकिन अबतक कार्रवाई नहीं हो पाई है।

ग्रामीणों ने किया था विरोध
उदंती अभ्यारण के अंदर बसे ग्रामीणों ने गलत स्थान पर स्टॉप डेम निर्माण नहीं करने की सलाह विभाग के अधिकारियों पहले ही दी थी। लेकिन अधिकारियों ने ग्रामीणों की बात को अनसुना कर दिया। इसके बाद अपनी मनमर्जी से लाखों रुपए की लागत से गलत मापदंड के आधार पर स्टाप डेम बनाया गया।

ग्रामीणों ने बतया कि घटिया निर्माण सामाग्री उपयोग होने के कारण पहली ही बारिश मे डेम का एक हिस्सा नदी के बाढ़ से बह गया। इसपर खूब हंगामा मचा था, तत्कालिन अधिकारियों ने आनन फानन में डेम के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत लाखों रुपए की लागत से फिर करा दिया। लेकिन दूसरी बार के बारिश मे इस स्टॉप डेम के कई हिस्से टूटकर बह गए।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने बताया कि जिस उदेश्य से इसका निर्माण किया करया गया। इस उद्देश्य की पूर्ति तो नहीं हुई लेकिन शासन के लाखों रुपए भ्रष्टाचार की भेंट जरूर चढ़ गए। आज आलम यह है कि इस भीषण गर्मी मे इस स्टॉप डेम में पानी ही नहीं है। इसके कारण वन्य प्राणी इस भीषण गर्मी में पानी के लिए भटकर रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द इसपर कार्रवाई की मांग करते हुए। निश्चित स्थान पर वन्य जीवों के लिए स्टॉप डेम बनाकर पानी पानी की सुविधा उपलब्ध बनाने की मांग की है। मामले में एसडीओ दुबे से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया।