
लड़की का अपहरण कर ले गया गुफा में और उसके साथ कई दिनों तक करता रहा दुष्कर्म
गरियाबंद. Girl Kidnaped and Raped in Chhattisgarh: जिले में दुष्कर्म का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें आरोपी ने पहले पीड़िता का अपहरण किया और उसे एक गुफा में ले गया और कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार छः दिन पहले गरियाबंद के रहने वाले एक शेख सलीम नाम के एक युवक ने एक युवती को किडनैप कर लिया। उसके बाद युवक उसे जिला मुख्यालय से दो किलोमीटर दूर सुनसान पहाड़ में स्थित एक गुफानुमा जगह में ले गया। जहाँ उसने उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया।
इसधर जब युवती देर तक घर नहीं पहुंची तो उसके परिजन परेशान हो गए और उसे ढूंढने का प्रयास किया लेकिन उन्हें उसकी कोई सुचना नहीं मिल पायी। जिसके बाद उन्होंने इसकी सुचना स्थानीय पुलिस को दी। उन्होंने FIR दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस ने जब युवती के मोबाइल को ट्रेस किया तो उसका लोकेसन पता चल गया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से युवती को बरामद कर लिया लेकिन आरोपी उस समय वहां से भागने में सफल हो गया। बाद में पुलिस ने अपने सूत्रों के जरिये आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Published on:
01 Oct 2019 07:13 pm
बड़ी खबरें
View Allगरियाबंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
