6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गरियाबंद

Watch video : मुख्यमंत्री निवास जा रही महिलाओं को पुलिस ने रेलवे ओवरब्रिज के पास रोका

- मुख्यमंत्री निवास जा रही महिलाओं को पुलिस ने रेलवे ओवरब्रिज के पास रोका

Google source verification

दिनेश यदु @ रायपुर. वेतन बढ़ाने सहित 7 सूत्रीय मांगों को लेकर बिहान योजना की महिलाओं का तूता स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन जारी है। रविवार को अपनी मांगों को लेकर दोपहर 12 बजे प्रदेशभर से करीब 10 हजार से ज्यादा बिहान की महिलाएं धरना स्थल से मुख्यमंत्री निवास का घेराव जा रही थीं, जिसे पुलिस ने रेलवे ओवरब्रिज के पास रोक दिया। इस बीच महिलाओं ने टीन के शेड को तोड़ने का प्रयास किया, पर तोड़ नहीं पाईं। करीब 2 बजे तक शासन के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद सड़क पर बैठ गईं। बाद में 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय आकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। करीब 5 बजे महिलाएं सड़क से उठकर वापस धरना स्थल चली गईं।

अध्यक्ष चंद्रिका वैष्णव ने बताया, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत कार्यरत बिहान कैडर 24 जुलाई से 7 सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। महिला एवं युवतियों को एक स्वयं सहायता समूह के रूप में गठित और उन्हें प्रेरित कर स्वरोजगार के लिए जोड़ते हैं, जिसके लिए हम पीआरपी को 13,500 रुपए मिलता है। अब एक पीआरपी को 40 से 50 ग्राम पंचायत में घूमना रहता है। प्रदर्शन में सचिव तलेश साहू, कोषाध्यक्ष रीता पटेल, उपाध्यक्ष पद्मा पाटिल, सह उपाध्यक्ष विन्दु यादव, सहित प्रदेश भर की महिलाएं शामिल हुईं।