6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारात ले जाने की चल रही थी तैयारी, कुएं से मिला दुल्हे का शव, छोटी सी बात से था नाराज

छोटी से बात पर युवक इस कदर निराश हो गया कि उसने अपनी जान दे दी (Angry Groom Committed Suicide In Shivhar Bihar) (Bihar News) (Gaya News) (Shivhar News) (Naraj Dulhe Ne Kiya Suicide)...  

2 min read
Google source verification

गया

image

Prateek Saini

Jun 22, 2020

बारात ले जाने की चल रही थी तैयारी, कुएं से मिला दुल्हे का शव, छोटी सी बात से था नाराज

बारात ले जाने की चल रही थी तैयारी, कुएं से मिला दुल्हे का शव, छोटी सी बात से था नाराज

गया,शिवहर: Coronavirus ने मानव की जिंदगी के हर पहलू का प्रभावित किया है। धूमधाम से शादी कर नई जिंदगी की शुरुआत करने के कई युवाओं के सपने टूट गए। ऐसी परिस्थिति में हमें धैर्य से काम लेकर सकारात्म रहना चाहिए। लेकिन बिहार के शिवहर जिले में बिना बैंड बाजे और सादगी से शादी होने से युवक इस कदर निराश हो गया कि उसने अपनी जान दे दी।

यह भी पढ़ें:Nepal ने भारत पर लगाया Coronavirus फैलाने का आरोप, 90 प्रतिशत मामले प्रवासी श्रमिकों से आए

शादी के दिन मातम...

यह घटना जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के वार्ड 9 से सामने आई है। रामलाल दास के 22 वर्षीय बेटे राज नारायण की सोमवार 22 जून को शादी थी। शादी से चार दिन पहले युवक घर से लापता था। आज सुबह घर के कुएं से ही उसका शव बरामद हुआ। इसके बाद पूरे परिवार और क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शादी की सभी तैयारियां धरी की धरी रह गई। मंगल गीतों से गूंज रहे घर में मातमी सन्नाटा पसर गया।

यह भी पढ़ें:यूएन ने जताई परमाणु हमले की आशंका, धुएं और धूल के गुब्बार से खत्म हो सकता है सूरज का वजूद

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक का शव कुएं से निकाला गया। परिजनों ने स्वीकारा कि हत्या जैसी कोई बात नहीं है। इसके बाद पोस्टमार्टम किए बिना युवक का दाह संस्कार कर दिया गया।

यह थी युवक की इच्छा...

परिजनों ने बताया कि युवक की शादी सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र के मधकौल गांव निवासी युवती से होनी थी। युवक ने परिजनों के समक्ष पहले ही इच्छा जाहिर कर दी थी कि उसकी शादी में बैंड बाजे के साथ धूमधाम से बारात निकाली जाए। वह एक बाइक भी खरीदना चाहता था। कोरोना वायरस काल में आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार ऐसा नहीं करना चाहता था। इसी के साथ सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने के लिए परिजन सादगी से युवक की शादी करना चाहते थे।

यह भी पढ़ें:आखिर क्यों Viral हो रहा है Ratan Tata का यह Post, यहां जानिए इसके पीछे की वजह

रस्मअदायगी के बीच मिला शव...

इन बातों को लेकर युवक का घर वालों से विवाद हो गया था। वह चार दिन पहले वह घर से बिना बताए चला गया। परिजनों को आशा थी कि विवाह के दिन तो वह घर आ ही जाएगा। इधर जब रस्मअदायगी के समय दुल्हे का शव मिला तो हर कोई स्तब्ध रह गया। मेंहंदी रचे इन हाथों का सुखा हुआ खून देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंख से अश्रू धारा बह निकली।

बिहार की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...