6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हो इतना जज्बा, तब होगी प्यार की जीत, प्रेमी को पाने के लिए प्रेमिका ने उठाया बड़ा साहसी कदम

प्रेम करने वालों में इतना जज्बा होता है कि प्यार निभाने के लिए वह हर बाधा का सामना कर सकते हैं (Daring Girl Achieve Her Love By Facing Many Problems In Vaishali Bihar) (Bihar News) (Gaya News) (Vaishali News) (Love Story) (Love Affairs)...

2 min read
Google source verification

गया

image

Prateek Saini

Jun 26, 2020

हो इतना जज्बा, तब होगी प्यार की जीत, प्रेमी को पाने के लिए प्रेमिका ने उठाया बड़ा साहसी कदम

हो इतना जज्बा, तब होगी प्यार की जीत, प्रेमी को पाने के लिए प्रेमिका ने उठाया बड़ा साहसी कदम

गया,वैशाली: ''इश्क में जाने क्या हो जाता है ये रब ही जाने, तोड़ के सारी दिवारें मिल जाते हैं दिवाने'' यह गाना फिल्मी जरूर है लेकिन प्रेम करने वालों में इतना जज्बा होता है कि प्यार निभाने के लिए वह हर बाधा का सामना कर सकते हैं। इसी जज्बे को जाहिर करने वाला एक मामला सामने आया है। एक प्रेमिका अपने प्रेमी के शादी के मंडप पर पहुंच गई। यहां लोगों ने मारा—पीटा, बदसलूकी की। इसके बावजूद लड़की डरी नहीं, अंतत: फैसला करने के लिए पंचायत बुलाई गई जिसने प्रेमिका में हक में फैसला सुनाकर युवती को प्यार में जीत दिला दी।

यह भी पढ़ें:बारात ले जाने की चल रही थी तैयारी, कुएं से मिला दुल्हे का शव, छोटी सी बात से था नाराज

यह घटना बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर की है। मिली जानकारी के अनुसार हुसैना खुर्द निवासी लड़की की शादी मुजफ्फरपुर के शाहपुर के लड़के से होने वाली थी। बारात गुरुवार 25 जून को आनी थी। लड़की के घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। इसी बीच बुधवार को अचानक एक लड़की ऑटो में बैठकर यहां आ पहुंची।


यह भी पढ़ें:विवादित नक्शा लाने के बाद चुप नहीं है नेपाल, सीमा पर बना रहा सड़क और हेलीपैड

उसने जैसे ही कहा कि यहां जिस लड़के की बारात आने वाली है मैं उसकी पत्नी हूं तो सबके होश उड़ गए। तैयारी में लगी महिलाओं ने लड़की को बाल पकड़कर बाहर खींचा और उसकी पिटाई करने लगीं।


यह भी पढ़ें:Mangaluru में बारिश के कारण सड़क पर जलजमाव, सफाई के लिए खुद सीवर में उतरे BJP पार्षद

इसके बाद गांव के युवकों का वहां जमावड़ा लग गया। इन्होंने भी युवती से मारपीट की। इसके बाद उसके बाल पकड़र घसीटते हुए ले गए और कमरे में बंद कर दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। लड़की के साथ जो भी हुआ वह बेहद निंदनीय है। यहां गांव वालों ने युवती से पूछताछ की। लड़की ने बताया कि उसकी युवक के साथ कोर्ट मैरिज हुई थी। यह सुनकर दुल्हन बनी लड़की के पिता का दिल बैठ गया। लेकिन वह भी अब पूरी बात जाने बगैर अपनी लड़की की शादी नहीं करना चाहता था।

फैसला करने के लिए पंचायत बुलाई गई। लड़के और उसके पिता को भी बुलाया गया। यहां लड़के ने प्रेम विवाह की बात स्वीकार ली। इसके बाद प्रेमिका और लड़के की शादी करवाई गई।

बिहार की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...