सरकार ने देश में 200 ट्रेनें (Trains) चलाने का फैसला लिया है। इसके चलते गाजियाबाद रेलवे स्टेशन (Ghaziabad Railway Station) पर बनाए गए रिजर्वेशन काउंटर (Reservaton Counter) पर शुक्रवार (Friday) सुबह से ही रिजर्वेशन होने शुरू हो गए। इस दौरान केवल दो विंडो से रिजर्वेशन शुरू किया गया। शुरुआती दिन में यहां पर भीड़ भी बेहद कम दिखाई दी। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराए जाने के बाद यहां आए लोगों के रिजर्वेशन शुरू किए गए हैं। रेलवे (Railway) के कर्मचारी यह भी जानकारी लोगों को दे रहे हैं कि जिन लोगों के रिजर्वेशन पहले हो चुके हैं, उनके रिजर्वेशन 25 मई (May) के बाद ही कैंसिल होंगे। नए रिजर्वेशन लगातार किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, टिकट काउंटर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुलेंगे।