9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुस्लिम परिवार में जन्मा ये शख्स पेश कर रहा हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल, हर साल घर में कराता है माता का जगराता

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन निवासी अकील खान 18 वर्षों से कराते आ रहे हैं भगवती का जागरण
2 min read
Google source verification
Ghaziabad

गाजियाबाद. देशभर में आए दिन जहां कुछ राजनेता लोगों को हिंदू-मुस्लिम के नाम पर बांटकर राजनीतिक रोटियां सेंकते हैं और दंगे कराने से भी पीछे नहीं हटते हैं। वहीं गाजियाबाद के शालीमार गार्डन निवासी अकील खान पिछले 18 वर्षों से हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं। जी हां, अकील खान बेसक मुस्लिम परिवार में जन्मे हों, लेकिन हिंदू धर्म से उनका लगाव लोगों को साम्प्रदायिक सद्भाव की सीख देता है। दरअसल, अकील 18 साल से मां भगवती का जागरण कराते आ रहे हैं। शनिवार रात को भी उन्होंने माता के जागरण का आयोजन किया और रविवार सुबह विधिवत हवन-पूजन के बाद भंडारे का भी आयोजन किया।

अजब-गजब: महिला को डंस गया सांप, इलाज के लिए सपेरे को बुलाया और फिर...

अकील खान जितना मुस्लिम धर्म को मानते हैं उससे कहीं ज्यादा हिंदू धर्म को तवज्जो देते हैं। अकील खान का कहना है कि जितने भी सिद्ध पीठ या प्रसिद्ध मंदिर है उन्होंने हर जगह मत्था टेका है। इतना ही नहीं वह पिछले 18 सालों से लगातार मां भगवती का जागरण धूमधाम से कराते हैं, जिसके अगले दिन भंडारे का भी आयोजन करते हैं। इस मौके पर आसपास के काफी श्रद्धालु पहुंचते हैं और अकील खान की खुले दिल से सराहना करते हैं। अकील खान बताते हैं कि जबसे उन्होंने मां भगवती का जागरण कराना शुरू किया है। तभी से उनका परिवार और उनके रिश्तेदार भी इनके इस मांगलिक कार्य में शामिल होते हैं और उन्हें सहयोग भी करते हैं।

कैराना उपचुनाव: 2013 के दंगों पीड़ितों के लिए हुआ ये विशेष इंतजाम

वहीं अकील का कहना है कि उनके परिवार और रिश्तेदार के अलावा कुछ ऐसे मुस्लिम परिवार भी हैं, जो कि उनके इस कार्यक्रम का पुरजोर विरोध करते हैं। लेकिन, वे इस पर कभी ध्यान नहीं देते हैं और पूरी शिद्दत के साथ मां भगवती की ज्योति प्रचंड कराते हैं। साथ ही श्रद्धा भाव से जिस तरह से मुस्लिम धर्म के रीति-रिवाजों को निभाते हैं। उससे कहीं ज्यादा वह हिंदू धर्म के देवी देवताओं की अाराधना करते हैं। वहीं अकील खान ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि हम सभी लोगों को आपस में प्यार मोहब्बत से रहना चाहिए और सभी को एक दूसरे के रीति-रिवाज को भी बखूबी ढंग से निभाना चाहिए।

सीए के घर में 5 महीने से नौकरानी कर थी ऐसा काम जब खुला राज तो पुलिस भी रह गई हैरान, देखें लाइव वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग