गाजियाबाद. लोनी बॉर्डर इलाके में SBI बैंक के बाहर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियों में एक महिला चप्पलों से एक पुलिसकर्मी को जमकर पीटती दिख रही है। बताया जाता है कि महिला और पुलिसकर्मी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद महिला चप्पल लेकर पुलिस के पीछे पढ़ गई। आरोप है कि इस दौरान महिला के परिवार वाले भी पुलिसकर्मी को पीटने लगे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला एक पुलिसकर्मी की चप्पल से पिटाई कर रही है और दूसरा पुलिस वाला अपने साथी को बचाने की कोशिश कर रहा है। वहीं, वीडियो में यह भी साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला जैसे ही पुलिस वाले की पिटाई शुरू करती है तो आसपास के लोग भी महिला का साथ देने पहुंच जाते हैं।