दरअसल, लूट-छिनैती घटना को रोकने में नाकाम रहने की वजह से ये कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था और उच्च अधिकारियों के आदेशों का ठीक से पालन नहीं करने की वजह से उप निरीक्षकों को लाइन हाजिर किया गया है। महिला थाना अध्यक्ष को भी लाइन हाजिर किया गया है। बता दें कि बुधवार को पहले चरण में 11 उप निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके बाद दो थाना अध्यक्षों का भी तबादला हुआ।