6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिजली चोरी रोकने गए कर्मचारियों पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

कुछ लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर हमला कर दिया जिसमें जूनियर इंजीनियर को गंभीर चोटें आई हैं।

2 min read
Google source verification
je

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बिजली चेकिंग के दौरान बिजली विभाग की टीम पर थाना सिहानी गेट इलाके में रहने वाले कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं विभाग द्वारा आरोपियों के खिलाफ थाना सिहानी गेट में तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने जेई पर हमला किया है वह मौके से फरार हो गए हैं। इस घटना के बाद से बिजली विभाग के कर्मचारियों में हमला किए गए लोगों के खिलाफ काफी गुस्सा भरा है। बिजली विभाग के कर्मचारियों का आरोप है कि जेई पर हमला उस वक्त किया गया जब वह बिजली चोरी करने वालों की धरपकड़ में लगे हुए थे।

यह भी पढ़ें : दो महिलाओं ने 6 युवतियों के साथ किया ऐसा काम कि जानकर रह जाएंगे दंग

बता दें कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने पर बिजली चोरी को रोकने के स्पष्ट निर्देश दिए हुए हैं। वहीं इस क्र्म में बिजली चोरी की धरपकड़ करने पहुंची बिजली विभाग की टीम थाना सिहानी गेट इलाके में पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने उनपर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसमें जेई क गंभीर चोटे आई हैं। जिन्हें पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मामले की शिकायत दी है जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

मुख्य अभियंता ए.के चौधरी ने बताया कि हमारी अवर अभियंता राजू सिंह अपनी टीम के साथ दौलतपुरा में चेकिंग के लिए गए हुए थे। यहां उन्होंने एक व्यक्ति की चेकिंग की जिसने टीम पर हमला कर दिया। इसपर पहले भी मामला दर्ज कराया जा चुका है और इसने पहले भी धमकी दी थी। इस हमले में जेई राजू सिंह घायल हुए हैं अब इनके खिलाफ मामला दर्ज कराया जा रहा है और इसपर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें : यह हैं टीबी के लक्षण, ऐसे करें बचाव

इस मामले में एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार थाना सिहानी गेट इलाके की दौलतपुरा कॉलोनी में बिजली विभाग के कर्मचारी द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान कुछ लोगों ने बिजली कर्मचारियों के साथ झगड़ा कर लिया और उनके साथ जमकर मारपीट भी की गई। इस दौरान बिजली विभाग के जेई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा कुछ लोगों के खिलाफ थाना सिहानी गेट में तहरीर दी गई थी जिसके आधार पर मुकदमा लिख कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जांच के बाद जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।