1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम पद की शपथ लेने से पहले गर्जा बाबा का बुलडोजर, 85 करोड़ की जमीन पर बना बैंक्वेट हॉल ध्वस्त

गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में नगर निगम की करीब 10 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध रूप से बना एक बैंक्वेट हॉल को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है और बैंक्वेट हॉल संचालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए जमीन को नगर निगम ने अपने कब्जे में ले लिया है। ध्वस्त किए गए बैंक्वेट हॉल वाली जमीन की बाजार में कीमत करीब 85 करोड़ रुपये है।

2 min read
Google source verification
banquet-hall-built-on-land-of-85-crores-demolished-by-bulldozer.jpg

File Photo of Bulldozar of Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के शपथ लेने से पहले ही बाबा का बुलडोजर गर्जना शुरू हो गया है। इसकी बानगी उस वक्त देखने को मिली जब दिल्ली से सटे गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में नगर निगम की करीब 10 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध रूप से बना एक बैंक्वेट हॉल ध्वस्त कर दिया और बैंक्वेट हॉल संचालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए जमीन को नगर निगम ने अपने कब्जे में ले लिया है। ध्वस्त किए गए बैंक्वेट हॉल वाली जमीन की बाजार में कीमत करीब 85 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

प्रहलाद गढ़ी के रहने वाले मुकेश शर्मा ने बताया कि 1996 में कृषि के लिए 10 हजार वर्ग मीटर जमीन नगर निगम से 5 साल के लिए लीज पर ली गई थी। बाद में यहां बैंक्वेट हॉल बनाकर किराए पर दे दिया गया। वहीं, नगर निगम के नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि वसुंधरा जोन के साइट 4 औद्योगिक क्षेत्र में नगर निगम की यह 10 हजार वर्ग मीटर जमीन करीब 25 साल पहले 55 हजार प्रति वर्ष की दर से 5 साल के लिए लीज पर ली गई थी। लेकिन, जिन लोगों ने जमीन को लीज पर लिया था, उस पर महक बैंक्वेट हॉल बना दिया। इतना ही नहीं 25 साल में केवल 1 साल का ही लीज शुल्क जमा कराया गया।

यह भी पढ़ें- Yogi Government 2.0: देशभर में बुलडोजर बना ब्रांड, सबसे पहले अखिलेश ने योगी को कहा था 'बुलडोजर बाबा'

आरोपी बोले- संपत्ति कर भरते हैं, जमानी अब हमारी

नगर निगम के अधिकारी भी बदले तो यह मामला पूरी तरह दब गया। लेकिन, अब गहन जांच शुरू की गई तो पता चला कि यह जमीन नगर निगम की है। उन्होंने बताया कि इस जमीन को खाली कराने के लिए कई बार नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन आरोपियों ने यह जमीन खाली करने के बजाए कहा कि इसका संपत्ति कर नगर निगम को जमा करते हैं। इसलिए यह भूमि अब उनकी है। अब नगर निगम ने इसे गंभीरता से लेते हुए संचालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। नगर निगम की टीम ने बैंक्वेट हॉल पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है और 10 हजार वर्ग मीटर जमीन जिसकी कीमत 85 करोड़ रुपये है, उसे कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- नोएडा एक्सप्रेस-वे पर कार में हुआ धमाका, चलती गाड़ी बनी आग का गोला

तीन अन्य बैंक्वेट हॉल भी रडार पर

नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक अभी तीन और बैंक्वेट हॉल ऐसे हैं, जो नगर निगम की जमीन पर बने हुए हैं। वह भी नगर निगम के अधिकारियों के निशाने पर हैं। वहां भी जल्द ही बाबा का बुलडोजर चलने वाला है।

Story Loader