31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर का दावा- दिल्ली हिंसा भाजपा सरकार की सुनियोजित साजिश

Highlights- गाजियाबाद पहुंचे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने दिया विवादित बयान- बोले- जो भाजपा के खिलाफ उस पर होती है कार्रवाई- कहा- हिंसा से भाजपा ने ही जोड़ा भीम आर्मी का नाम

less than 1 minute read
Google source verification

गाजियाबाद. दिल्ली हिंसा को लेकर भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली हिंसा भाजपा सरकार की ही देन है। यह हिंसा सुनियोजित तरीके से करवाई गई है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के खिलाफ जो भी बोलता है, उस पर ही कार्रवाई की जाती है। जैसे अभी भाजपा के चार नेताओं पर मुकदमा दर्ज करने के चलते एक न्यायाधीश का भी तबादला करवा दिया गया है। उक्त बातें चंद्रशेखर ने गाजियाबाद में एक निजी कार्यक्रम के दौरान कही।

यह भी पढ़ें- दिल्ली हिंसाः पिता के अंतिम संस्कार के लिए भी बेटे के पास नहीं थे पैसे, अफसरों ने पेश की मिसाल

गाजियाबाद में हुए कार्यक्रम पहुंचे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने भाजपा सरकार पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली हिंसा भाजपा सरकार की एक सुनियोजित साजिश है। उन्होंने कहा कि हिंसा में बेवजह भीम आर्मी का नाम भी भाजपा ही जोड़ रही है। भीम आर्मी का दिल्ली हिंसा से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी हिंसा पीड़ितों की हर तरह से सहायता करेगी।

यह भी पढ़ें- एक साथ जलीं चार चिताएं तो दहाड़े मारकर राेने लगे परिजन, गांव में मचा कोहराम