
गाजियाबाद। यूपी नगर निकाय चुनाव में फिर से एक बार भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। मेयर पद की पत्याशी आशा शर्मा ने एक लाख 63 हजार मतों से विजय हासिल की है। आशा शर्मा को कुल दो लाख 82 हजार 732 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस की डॉली शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं। उन्हें कुल एक लाख 19 हजार 91 वोट मिले। जबकि, बसपा की मुन्नी चौधरी 77 हजार एक वोटों के साथ तीसरे और सपा की राजश्री गर्ग 40 हजार, 613 वोटों के साथ चौंथे स्थान पर रही हैं। वहीं, करीब चार हजार वोट नोटा पर पड़े थे। गौरतलब है कि भाजपा का यहां कई सालों से मेयर पद पर कब्जा है। इससे पहले काउंटिंग के समय यहां कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों ने जमकर हंगामा भी किया।
भाजपा को यहां मिली जीत
वार्ड 94 में एसके माहेश्वरी, वार्ड 59 से राजीव शर्मा, 71 से राजेन्द्र त्यागी, 76 से शिवानी सोलंकी, 38 से राजेश कुसुम, 91 से हिमांशु लव, वार्ड 10 से यशपाल पहलवान, 46 वार्ड से अजयवीर सिंह बीजेपी, वार्ड 27 में ललित कुमार, वार्ड 5 से चतर सिंह, 44 से दिलशाद मलिक, वार्ड 19 से साझी नारंग,वार्ड 23 से सुरेन्द्र सेन, वार्ड 20 से विनोद कसाना, वार्ड 31 से रूबी त्यागी, वार्ड 2 से मीनल रानी 8 से राजेन्द्र तितोरिया, वार्ड 15 से कृपाल सिंह, वार्ड 26 से सुनील यादव, 28 से विभा देवी, 24 से आनंद चौधरी, 29 से हरवीर प्रधान को जीत मिली।
बसपा से इन्हें मिली जीत
बहुजन समाज पार्टी से पार्षदों की जीत की लिस्ट में वार्ड 9 से संगीत तोमर, 36 से अरविंद चौधरी, नरेश जाटव, सुरभी, वार्ड 18 से निशा चौधरी, वार्ड 40 से हिमांशु चौधरी को जीत मिली है।
गाजियाबाद को बनाया जाएगा स्मार्ट
निगम चुनाव में मेयर बनने के बाद में आशा शर्मा का कहना है कि गाजियाबाद महानगर को स्मार्ट बनाने का काम किया जाएगा। नोएडा ओर बाकी एनसीआर के शहरों की तरह इसे विकसित किया जाएगा। इसके अलावा कूड़े के निस्तारण की दिशा में कदम उठाए जाएगा। इसमे आलावा सभी पार्षदों के साथ मे मिलकर गाजियाबाद के लोगों की मूल जरूरत को पूरा किया जाएगा।
Updated on:
01 Dec 2017 04:49 pm
Published on:
01 Dec 2017 04:32 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
