बुलंदशहर के डिबाई विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक डॉ अनीता लोधी अपने परिवार के साथ गाजियाबाद स्थित रामप्रस्थ सोसायटी में रहती हैं। उनके यहां दो फ्लैट है। इनमें एक फ्लैट में विधायक का परिवार और दूसरे में उनका स्टाफ रहता है। रोज की तरह डिबाई निवासी विधायक का ड्राइवर जितेंद्र उर्फ जीतू उन्हें लेकर गाजियाबाद पहुंचा था। यहां वह रात के समय खाना खाकर सो गया, लेकिन सोमवार को जितेंद्र नहीं उठा।