
गाजियाबाद। लोनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। विधायक ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने मीट की दुकानों को हटवाने की मांग की है।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर द्वारा इस बार दिये गए बयान में कहा गया है कि लोनी इलाके में बड़ी संख्या में मीट की दुकान चल रही है। उन्होंने कहा कि दुकान अवैध है औऱ पास में ही एयरपोर्ट भी है। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द मीट की दुकान प्रशासन को बंद कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सोमवार को इस इलाके में साप्ताहिक बाज़ार भी लगता है। खरीददारी करने के लिए बड़ी संख्या मे महिलाएं आती हैं। कई बार शिकायत मिली है कि दुकानों पर रहने वाले लोग के द्वारा छींटाकशी की जाती हैं।
उन्होंने कहा साप्ताहिक बाजार में बड़ी संख्या में मीट की दुकान खुली हुई है, जैसे ही उन लोगों को पहुंचने का पता लगा तो दुकानदारों दुकान बंद करने लगे। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इस इलाके में अवैध रूप से खुल रही मीट की दुकानें बंद कराई जाएंगी।
Updated on:
11 Feb 2020 02:32 pm
Published on:
11 Feb 2020 02:31 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
