
Ghaziabad: यूपी के गाजियाबाद में सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पटेल नगर में रॉयल ग्रीन होटल के सामने सड़क किनारे हेडलाइट जली हुई स्कूटी पड़ी देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पास ही नाले में एक व्यक्ति गिरा हुआ मिला। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत एमएमजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद के अनुसार, पीआरवी को रात 12 बजे सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्कूटी सहित सड़क किनारे गिरा पड़ा है। जांच में पता चला कि स्कूटी मोहन नगर की ओर से आ रही थी। स्कूटी का नंबर ट्रेस करने पर मृतक की पहचान नगर कोतवाली क्षेत्र के पक्की मोरी, डासना गेट निवासी शंकर लाल गर्ग के रूप में हुई। अस्पताल में उनके बड़े भाई ने शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि शंकर लाल गर्ग रोजाना दुकान बंद करने के बाद कूड़ा फेंकते थे और फिर केसरी माता मंदिर में दर्शन कर घर लौटते थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची।
सीसीटीवी फुटेज की जांच में किसी अन्य वाहन से टक्कर की पुष्टि नहीं हुई है। स्कूटी पर भी किसी तरह के टक्कर के स्पष्ट निशान नहीं मिले। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि स्कूटी पर रखी प्लास्टिक की बाल्टी के कारण वाहन असंतुलित हो गया और वह नाले में जा गिरे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
Updated on:
23 Feb 2026 05:10 pm
Published on:
23 Feb 2026 05:08 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
