
शादी में दूल्हे की हरकत से खुला उसकी गंदी आदत का राज, दुल्हन ने लौटा दी बारात और फिर युवक के साथ...
गाजियाबाद। जनपद के लोनी इलाके में मंगलवार को एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। यहां एक शादी समारोह में दूल्हे की गंदी आदत को देखकर दुल्हन ने सख्त फैसला लिया और बारात लौटा दी। इसके बाद वहां का माहौल गमगीन हो गया। इस पर वहां मौजूद एक युवक ने शादी का प्रस्ताव रख दिया। इसके बाद फिर से शादी के मंडप में ढोल बजने लगे। परिजनों ने दोनों की शादी कराकर दुल्हन को विदा किया।
घर पर था शादी का माहौल
मामला लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र का है। बुधवार को वहां स्थित एक कॉलोनी के शख्स के घर पर दिल्ली के रोहिणी से बारात आई थी। दुल्हन के घर पर भी शादी को लेकर खुशी का माहौल था। पूरा घर रिश्तेदारों से भरा हुआ था। बुधवार को उनके यहां बैंड-बाजे की आवाज सुनाई दे रही थी। सब जश्न में डूबे हुए थे। जयमाला के समय जैसे ही दूल्हा स्टेज पर चढ़ा तो वह डगमगाने लगा। दूल्हा नशे में धुत था। वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। दूल्हे को ऐसी हालत में देखकर दुल्हन ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन के घरवालों ने भी उसके फैसले का समर्थन किया और बारात को लौटा दिया। इसके बाद वहां का माहाैल बदल गया। इस बीच शादी में शिरकत करने आए उनके एक युवक ने दुल्हन के पिता से शादी की बात की, जिस पर वह राजी हो गए। इसके बाद दोनों की शादी करा दी गई।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Published on:
09 May 2019 10:32 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
