11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्यापारी की हत्या के बाद बाजार बंद कर व्यापारियों ने पुलिस को दी ये बड़ी चेतावनी- देखें वीडियो

- दुकानों पर लगाया ताला बंद की मार्केट

2 min read
Google source verification
news

व्यापारी की हत्या के बाद बाजार बंद कर व्यापारियों ने पुलिस को दी ये बड़ी चेतावनी- देखें वीडियो

गाजियाबाद।गाजियाबाद में बीती रात व्यापारी बिजेंद्र गर्ग की लूट के बाद गोली मारकर हत्या करने से गुस्साए व्यापारियों ने गुरुवार सुबह मार्केट बंद कर दी। इस मामले को लेकर सभी व्यापारी एकजुट हो गये।जिसके बाद व्यापारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।व्यापारी अपनी इस मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर पहुंचे आैर जाम लगा दिया। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को मिली, तो पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार किए जाने का आश्वासन देकर व्यापारियों को समझाकर सड़क से हटाया।

घर पहुंचते ही बदमाशों ने व्यापारी की हत्या कर रुपया से भरा बैग लूटा

आपको बताते चलें कि गाजियाबाद के शहर कोतवाली इलाके में देर शाम व्यापारी बिजेंद्र गर्ग की लूट के विरोध के चलते बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसकी जानकारी लगते ही गुरुवार सुबह व्यापारियों ने कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि हम इस शहर में अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि वोट मांगने के वक्त तो सभी नेता व्यापारियों से कई तरह की आशाएं रखने आते हैं। लेकिन बीती रात हुई इस हत्या के मामले में अब तक एक भी नेता मौके पर नहीं आया हैं। यही नहीं वह पुलिस के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाकर आश्वस्त करने की मांग करते रहे।

एेसे माहौल में काम करना हुआ मुश्किल

इस दौरान मौके पर मौजूद व्यापार मंडल के महामंत्री हरीश चंद्र गुप्ता ने बताया कि मृतक व्यापारी बृजेंद्र गर्ग अपने घर में अकेले ही कमाने वाले थे। उन्होंने बताया कि अब पूरा परिवार अपना पेट भरने के लिए भी सोचने के लिए मजबूर हैं। उनकी दो बेटियां हैं। जिनमें से एक पुत्री की शादी कर दी है। जबकि अभी दूसरी पुत्री की भी शादी करनी बाकी है और अब उनके सिर से साया भी उठ चुका हैं। उन्होंने कहा कि शहर में ताबड़तोड़ बदमाश अपने बेखौफ मंसूबों में कामयाब हो रहे हैं। इस घटना के बाद से व्यापारी अपने आप में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस माहौल में काम करना मुश्किल हो गया है।