
गाजियाबाद। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना शनिवार को गाजियाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों को लेकर एक बैठक बुलाई। उन्होंने सबसे पहले कानून व्यवस्था पर सभी अधिकारियों के साथ चर्चा की। इसके अलावा जिला योजना समिति के अधिकारियों से भी वार्ता करते हुए हाल में कराए गए सभी कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस बैठक में गाजियाबाद के पुलिस कप्तान सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही राज्यमंत्री और विधायक भी मौजूद रहे।
इसके बाद जानकारी देते हुए सुरेश खन्ना ने बैठक में हुई चर्चा की जानकारी दी। वहीं नगर निगम में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर मे सफाई करने के नाम पर 3 महीने मे 1.05 करोड़ रुपये के डीजल के घपले पर उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला आडिट विभाग ने पकड़ा है। जिसके बाद नगर निगम के उच्च अधिकारियों से जबाब मांगा गया है। इसकी गहनता से जांच की जाएगी और इसके लिये जिलाधिकारी जांच करके रिपोर्ट देंगे।
वहीं जिले की कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि योगी सरकार कानून व्यवस्था को लेकर सख्त है। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद से कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है।
Updated on:
18 Jan 2020 06:03 pm
Published on:
18 Jan 2020 06:00 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
