31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghaziabad: केंद्रीय मंत्री वीके सिंह को युवक ने दी गाली, जानें फिर क्या हुआ

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री ने बताया कि युवक पिछले काफी दिनों से सांसद जनरल वीके सिंह के खिलाफ फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया साइट पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था। जिसे खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

2 min read
Google source verification
case_registered_against_youth_for_abusing_on_union_minister_vk_singh.jpg

गाजियाबाद में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक शख्स को महंगा पड़ गया। भाजपा नेता की शिकायत के आधार पर थाना टीला मोड़ में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि इंटरनेट मीडिया पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह पर लगातार आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही थी। कई बार कहने के बाद भी वह नहीं माना और उसके बावजूद और भी आपत्तिजनक टिप्पणी करनी शुरू कर दी। जिसके बाद पसोंडा के भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े - राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे के बाद एक और विधायक का पत्र वायरल, लगाए गंभीर आरोप

विरोध करने पर भी नहीं माना युवक

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पसोंडा के रहने वाले भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री ने बताया कि वह अपने जीवन में वीके सिंह को अपना आदर्श और रोल मॉडल मानता है। उन्होंने बताया कि शालीमार गार्डन एक्सटेंशन 2 में रहने वाले शिवकुमार राघव पिछले काफी दिनों से सांसद जनरल वीके सिंह के खिलाफ फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया साइट पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था। कई बार उसे समझाया गया लेकिन वह नहीं माना। इतना ही नहीं उसने विरोध करने पर वीके सिंह की छवि धूमिल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी भी दी गई। जिसके बाद परेशान होकर अब उन्होंने थाना टीला मोड़ में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े - Agra: साइकिल से देश घूमने का सपना, दो महीने में तय किया 14 राज्यों का सफर

आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री की तरफ से थाना टीला मोड़ में एक तहरीर दी है। जिसमें बताया गया है कि शिवकुमार नाम का व्यक्ति गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर लगातार आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है। जिस से सांसद वीके सिंह की छवि धूमिल हो रही है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।