1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CBI का छापाः रेलवे का बड़ा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, देखें Video

Highlights- गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर रेलवे विजिलेंस और सीबीआई का छापा- रेलवे के चीफ ऑफिस सुपरिटेंडेंट को रिश्वत लेते पकड़ा- रेलवे के अन्य अधिकारी व कर्मचारियों से भी की गहन पूछताछ

less than 1 minute read
Google source verification
ghaziabad.jpg

गाजियाबाद. भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के उद्देश्य से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर रेलवे विजिलेंस और सीबीआई ने शनिवार शाम को छापेमारी की। इस दौरान टीम ने रेलवे के एक बड़े अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अधिकारी की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस मामले में टीम ने रेलवे के अन्य कर्मचारियों से भी गहन पूछताछ की है।

यह भी पढ़ें- बसपा नेता के पुत्र की हादसे में मौत, भाजपा-कांग्रेस समेत तमाम दलों के नेता पहुंचे पीड़ित के घर, देखें Video

बताया जा रहा है कि रेलवे विजिलेंस और सीबीआई को पुख्ता जानकारी मिली थी कि गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर एक रेलवे के अधिकारी द्वारा रिश्वत ली जा रही है। सूचना के आधार पर रेलवे विजिलेंस और सीबीआई की टीम मौके पर पहुंची। जहां पर चीफ ऑफिस सुपरिटेंडेंट रफीक अहमद को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के अनुसार, खुफिया सूचना के बाद यह छापेमारी की गई।

बता दें कि जैसे आरोपी को गिरफ्तार करके टीम ले जाने लगी तो वह अपना मुंह छुपाने लगा। फिलहाल जांच टीम मौके से मिले सभी दस्तावेजों को खंगालने में जुटी हुई है। यह जानकारी की जा रही है कि आखिरकार यह रिश्वत किस कार्य के लिए ली जा रही थी। इस बीच तमाम रेलवे के अधिकारी, स्टेशन मास्टर, टीटी के अलावा अन्य कर्मचारियों को भी सीबीआई ने पूछताछ की है।

यह भी पढ़ें- दो सगी बहनों को अकेला देख अचानक घर में घुसे दो युवक और फिर...

Story Loader