18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अदालत से बाहर निकले ही यादव सिंह को सीबीआई ने फिर किया गिरफ्तार

Highlights करीब तीन माह पहले जमानत पर जेल से आया था बाहर नोएडा टेंडर घोटाले के एक मामले में सोमवार को थी कोर्ट में पेशी 15 फरवरी 2016 में पहली बार गिरफ्तार किया था यादव सिंह

less than 1 minute read
Google source verification
yadav_singh.jpg

गाजियाबाद। करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोपी यादव सिंह (Yadav Singh) की परेशानी फिर बढ़ गई है। सोमवार (Monday) को अदालत से बाहर निकलने के बाद सीबीआई (CBI) ने उसको फिर से गिरफ्तार कर लिया। नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के पूर्व मुख्य अभियंता यादव सिंह फिलहाल जमानत पर बाहर था। बताया जा रहा है कि सीबीआई दिल्‍ली (Delhi) की टीम ने उसको करीब 76 करोड़ रुपये के एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें:VIDEO: मनचले के खौफ से छात्रा ने कालेज जाना छोड़ा, विरोध करने पर पिता-भाई को पीटा

डासना जेल से आया था बाहर

यादव सिंह पर साल 2012 में हुए करीब एक हजार करोड़ के भूमिगत केबिल घोटाला, नोएडा टेंडर घोटाला और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। सीबीआई ने केस दर्ज कर यादव सिंह को 15 फरवरी 2016 में पहली बार गिरफ्तार किया था। करीब तीन महीने पहले वह जमानत मिल ने पर डासना जेल (Dasna Jail) से बाहर आया था। सीबीआई की विशेष अदालत में सोमवार को नोएडा टेंडर घोटाले के एक मामले में उसकी पेशी थी। इस कारण यादव सिंह और उसकी पत्नी कुसुमलता सिंह कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन वकीलों की हड़ताल के चलते सुनवाई नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर बोले- गलती स्वीकारते हुए CAA वापस लें पीएम मोदी

सीबीआई दिल्‍ली की टीम ने पकड़ा

कोर्ट में हाजिरी लगाने के बाद वह वापस जाने लगा। इस बीच सीबीआई दिल्‍ली की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने उसकी पत्नी को बताया कि यादव सिंह से एक अन्य मामले में पूछताछ करनी है। इसके बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिर सीबीआई की टीम याइदव सिंह को लेकर चली गई।