
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 दिसंबर को जनपद में होने वाले दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। जिसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को मिल चुकी है। बताया जा रहा है कि इस दौरान शहर के विकास योजनाओं को लेकर सीएम करीब 325 करोड़ रुपये की सौगात की घोषणा भी करेंगे। वहीं अधिकारियों को सीएम के आने की सूचना मिली तो उन्होंने पुरजोर तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिसके लिए सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किए जाने की योजना बनाई है।
इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस के अलावा बाहर से भी पुलिस बुलाई गई है। इसके साथ ही पीएसी पर भी छह कम्पनियों पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा रहेगा। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 23 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद के पतला निवारी थाना इलाके के पतला गांव में पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं इंदिरापुरम इलाके में भी होने वाले एक मेले में मुख्यमंत्री पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का जिस दिन गाजियाबाद में आगमन होगा और जिस रास्ते से मुख्यमंत्री निकलेंगे वहां से रूट डायवर्जन किया जाएगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।
इतने सुरक्षा कर्मी होंगे तैनात
एसएसपी ने बताया कि इस दौरान 8 एडीशनल एसपी ,21 डिप्टी एसपी, 100 इंस्पेक्टर ,425 सब इंस्पेक्टर, 1800 कांस्टेबल के अलावा 6 कंपनी पीएसी की भी मौजूद रहेंगी। और यातायात पुलिस हर जगह मौजूद रहेगी। उन्होंने बताया इस दौरान सुरक्षा के साथ साथ यह भी विशेष ध्यान दिया जाएगा कि किसी भी आमजन को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।
Published on:
21 Dec 2018 07:40 pm
