30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संतोष मेडिकल कॉलेज पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, 100 बेड के आइसोलेशन वार्ड का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री कहीं नहीं गए सीधे मेरठ के लिए किया प्रस्थान

2 min read
Google source verification
photo_2020-03-31_11-55-20.jpg

,,

गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। जिलों में स्वास्थ सेवा का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री खुद दौरा कर रहे हैं। इसी सिलसिले में मंगलवार को औचक निरीक्षण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुराने बस स्टैंड के पास बने संतोष मेडिकल कॉलेज कार से पहुंचे। यहां पर इन्होंने 100 वार्ड के इसोलेशन वार्ड का जायजा लिया। यहां का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री सीधे हिंडल एयर बेस पहुंचे और फिर वहां से अपने विशेष हेलिकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन से फूल की खेती करने वाले किसानों की जिंदगी भी मुर्झा गई

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री को गाजियाबाद के कवि नगर इलाके में बनाया गया कम्युनिटी किचन सेंटर का भी निरीक्षण करना था। उसके बाद उन्हें कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक करनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केवल संतोष मेडिकल कॉलेज का दौरा करने के बाद ही सीधे लखनऊ के लिए रवाना हो गए। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री के मेरठ दौरे का भी पलान था, जिसे उन्होंने रद्द कर दिया।

यह भी पढ़ें: कोरोना पीड़ित मिलने के बाद की पूरे गांव की हुई स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन

सूत्रों के मुताबिक जिस तरह से मुख्यमंत्री का प्रोग्राम प्रशासनिक अधिकारियों को दिया गया था, उस प्रोग्राम के तहत मुख्यमंत्री संतोष मेडिकल कॉलेज के अलावा कहीं नहीं गए। इसके बाद पूरे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मची हुई है। माना जा रहा है कि जिस तरह से मुख्यमंत्री ने जिले में बहुत कम समय दिया और प्रोग्राम के तहत अन्य जगह का भी निरीक्षण नहीं किया । इससे ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री किसी बात से क्षुब्ध हैं, क्योंकि वह प्रोग्राम के तहत दूसरी जगह नहीं गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संतोष मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है, जिसका निरीक्षण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया और बिना किसी निर्देश के ही वे यहां से चले गए। इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री गौतमबुध नगर जिला पहुंचकर वहां के स्वास्थ सेवाओं का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। बताया जाता है कि गौतमबुद्ध नगर में तेजी से फैल रहे कोरोना को देखते हुए जिलाधिकारी बीएन सिंह को फटकार लगाई। इसके बाद इनका तबादला भी कर दिया गया।