दरअसल, लाल गुलाब का रंग इन दिनों कुछ फीका सा है। गेंदे के फूल ने जैसे खुद को मुरझाया सा मान लिया है। वजह है कोरोना के बड़े खतरे को देखते हुए किया गया लॉकडाउन। लिहाजा, अब खुशबू फैलाने वाला और मन मोह लेने वाला ये फूल या तो किसानों के घर में सड़ रहा है, या फिर खेतों में ही बर्बाद हो रहा है। वजह भी बड़ी है कि किसी तरह लोगों की जिंदगी बचाई जा सके। इसकी वजह से लगाए गए लॉकडाउन ने सब कुछ बंद कर दिया । इन किसानों की रोज की जिंदगी भी रुक सी गई है। गुलाब और गेंदे के फूलों की खेती करने वाले ये किसान राह देख रहे हैं कि आखिर कब सरकार इनकी कोई सुध लेंगी, क्योंकि इनके खेतों में उगने वाले फूलों के लिए अब खरीदार नहीं हैं। फूल की दुकानों के साथ-साथ वो फैक्टरियां बन्द हैं, जहां इनके फूलों की सप्लाई होती थी। इसके चलते इनको रोटी का संकट भी होने लगा है ।