9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी राहत भरी खबर, जल्द आने वाली है कोरोना वैक्सीन, जानिये सबसे पहले किन लोगों को लगेगी

Highlights - जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने वैक्सीन स्टोर और कोल्ड चेन का निरीक्षण किया - संबंधित अधिकारियों को इसके रखरखाव के लिए तमाम तरह की जानकारी दी - जिला अधिकारी बोले- जल्द ही कोरोना वैक्सीन उपलब्ध होने की संभावना

2 min read
Google source verification
covid-19.jpg

गााजियाबाद. जल्द ही कोरोना से बचाव के लिए लोगों को वैक्सीन उपलब्ध होने वाली है। गाजियाबाद के साथ ही देशभर के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। क्योंकि जल्द ही उन्हें भी कोरोना वैक्सीन उपलब्ध हो सकती है। इसके लिए गाजियाबाद जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में बुधवार को जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने वैक्सीन स्टोर और कोल्ड चेन का निरीक्षण किया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को भी इसके वितरण के लिए विशेष सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- बुजुर्ग मां-बाप की सेवा न करने वाले बेटे-बेटियों के लिए बहुत बुरी खबर, योगी सरकार प्रॉपर्टी से सीधा करेगी बेदखल

कोरोना वैक्सीन के लिए सरकार तमाम तरह की तैयारियों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में गाजियाबाद में भी जिला प्रशासन पूरी तरह तैयारियों में जुटा हुआ है। गाजियाबाद के जिला अधिकारी अजय शंकर पांडे ने डिस्ट्रिक्ट वैक्सीन स्टोर और कोल्ड चेन का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इसके रखरखाव के लिए तमाम तरह की जानकारी दी। साथ ही वैक्सीन स्टोर और कोल्ड चेन का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को इसके वितरण पर भी तमाम तरह की सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए । इस अवसर पर जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने बताया कि जनपद में जीरो वन जिला स्तरीय वैक्सीन को कैसे सुरक्षित रखा जाएगा और किस तरह इसका वितरण किया जाएगा उन्होंने इसकी पूरी जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने बताया कि शासन से वैक्सीन सीधे जनपद में जीरो वन जिला स्तरीय वैक्सीन स्टोर एवं 29 ब्लॉक स्तरीय कोल्ड चेन प्वाइंट्स स्थापित किए गए हैं। इसके लिए रिनोवेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा जल्द ही यह पूरी प्रक्रिया कर ली जाएगी। इसके लिए कोल्ड चेन और प्वाइंट में आईएलआर आइस लैंड रेफ्रिजरेटर दिए गए हैं। कॉमेडी वैक्सीन जिला वैक्सीन स्टोर से वैक्सीन बॉक्स में रखकर कोल्ड चेन प्वाइंट पर वैक्सीन वैन के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। जहां वैक्सीन को मानक के अनुसार, आईएलआर में सुरक्षित रखा जाएगा। इसके बाद कोल्ड चेन प्वाइंट से वैक्सीन को टीकाकरण स्थल को वितरित किया जाएगा। जहां पर तमाम लाभार्थियों को टीकाकरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि गाजियाबाद जिला एमएमजी में सरकार से कुल 29 अतिरिक्त आईएलआर वैक्सीन के संरक्षण के लिए मिलेंगे, जिनमें से चार आईएलआर प्राप्त हो चुके हैं। शेष 25 आईएनआर जल्द ही प्राप्त होने की संभावना है। वर्तमान में गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग के पास 44 आईएलआर 145 लीटर क्षमता वाले उपलब्ध हैं। जिनमें अन्य बीमारियों से जुड़ी वैक्सीन को सुरक्षित रखा जाता है और 56 डीप फ्रीजर उपलब्ध हैं। शासन द्वारा 29 आईएलआर अतिरिक्त दिए जा रहे हैं, जिनकी क्षमता 225 लीटर की है।

यह भी पढ़ें- डिप्टी सीएम बोले- राहुल और अखिलेश नहीं बता सकते धनिया व गाजर के पत्ते में क्या अंतर

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग