
गाजियाबाद। जनपद में भी अब स्तनपान कराने वाली महिलाओं के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं को भी सोमवार से टीका लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। आईसीएमआर की हरी झंडी मिलने के बाद शासन ने गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग को इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसके आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पूरी तरह तैयारी कर ली है। पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग शहर और देहात की करीब 20000 महिलाओं को चिन्हित कर टीका लगाएगा।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नीरज अग्रवाल ने बताया कि अभी तक स्तनपान कराने वाली महिलाएं और गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन नहीं लगाई जा रही थी, क्योंकि आईसीएमआर के द्वारा उन्हें लगाने की अनुमति नहीं मिली थी। लेकिन आईसीएमआर ने पहले स्तनपान कराने वाली महिलाओं को टीकाकरण कराने की अनुमति दी। वहीं अब गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने के लिए हरी झंडी दे दी है। जिसके बाद शासन से भी गर्भवती महिलाओं को वैक्सीनेशन लगाए जाने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं।
उन्होंने बताया कि शासन के आदेशानुसार स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है और शहर के अलावा देहात में भी सेंटर बनाए जाने की योजना बनाई गई है। गर्भवती महिलाओं को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है। इसलिए सेंटर पर ही पंजीकरण कराए जाने की व्यवस्था की गई है। जिला महिला अस्पताल के अलावा सीएचसी डासना, लोनी ,मुरादनगर और मोदीनगर में भी स्पेशल बूथ बनाए गए हैं और सोमवार से वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हो जाएगा।
Published on:
18 Jul 2021 01:45 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
