17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले की कमान संभालते ही बदमाशों ने एसएसपी को दिया एेसा गिफ्ट, लखनऊ तक मच गया हड़कंप

पुलिस ने तीन घंटे पहले ही किया था एनकाउंटर

2 min read
Google source verification
news

कमान संभालते ही बदमाशों ने एसएसपी को दिया एेसा गिफ्ट, लखनऊ तक मचा हड़कंप

गाजियाबाद।गाजियाबाद में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है।यहीं वजह है कि सोमवार सुबह होते ही पुलिस ने दो बदमाशों का पीछा कर एनकाउंटर कर दिया।एनकाउंटर के बाद पुलिस अधिकारी अपनी पीठ थप थपा ही रहे थे कि तीन घंटे के भीतर बदमाशों ने साहिबाबाद में तीन लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दे दिया।हालांकि सूचना मिलते ही आनन फानन में पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम द्वारा कई पहलुओं पर जांच की जा रही है।पुलिस का दावा है कि जल्द ही लूट का खुलासा करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-Video: UPTET एग्जाम के दौरान बाहर खड़े नटवरलाल को एसटीएफ ने दबोचा, इतने लाख में बेच रहा था TET पेपर

गैंस एजेंसी में लूट की वारदात को दिया अंजाम

गाजियाबाद में नये एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल के द्वारा गाजियाबाद की कमान संभालने के बाद भी अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहीं वजह है कि सोमवार की भी बदमाशों ने दिनदहाड़े गैंस एजेंसी में लूट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार साहिबाबाद इलाके में आशीष भारत गैस एजेंसी है। रोज की तरह सोमवार सुबह को एजेंसी पर कर्मचारी पहुंचे ही थे। इसी दौरान आॅफिस खोलने के कुछ देर बाद ही यहां हथियारों से लैस बदमाश आ धमके। बदमाशों ने कर्मचारियों को हथियारों के बल पर लेकर तीन लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते बदमाश तमंचे लहराते हुए रुपये लूटकर फरार हो गये।

कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

जिसके बाद कर्मचारियों द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया।सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई है।इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी आर के मिश्रा ने बताया कि सुबह के वक्त आॅफिस खुलने के बाद रुपयों की यह लूट हुर्इ है।पुलिस अभी कई एंगल से जांच में जुटी है।जल्द ही इस लूट का खुलासा करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।