ब्रज विहार मंडल अध्यक्ष भूपेश शर्मा के नेतृत्व में ब्रजविहार इलाके में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया और अपना विरोध जताया। बीजेपी के 17 मंडलों में नंदग्राम मंडल से अध्यक्ष संजीव त्यागी के नेतृत्व में पूतला दहन हुआ। इसमें राजेश त्यागी, तनुज, गौतम आदि मौजूद रहे। शास्त्रीनगर में संदीप यादव, सेक्टर 23 में सुदेश कश्यप, मुरादनगर में ज्ञानेन्द्र सिंघल व सुबोध त्यागी, घंटाघर पर राकेश त्यागी, राकेश मार्ग पर संदीप प्रसाद, चाणक्य चौक पर बलराम रावल, मेवाड़ पर संजीव झा, शनिचौक इंदिरापुरम नवनीत मित्तल, ब्रजविहार में भूपेश शर्मा, लाजपत नगर में एल गौतम, जनकपुरी में अमित गुप्ता, खोड़ा में नरेन्द्र चौहान के नेतृत्व फूंका गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, राजीव अग्रवाल, मानसिंह गोस्वामी, लेखराज माहौर, सुरेन्द्र नागर, आदि मौजूद रहे।