1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रईसजादे ने राहगीरों को मारी टक्कर, आरोपी को छोड़ने पर भड़के लोग

शराब के नशे में धुत युवक ने तेज रफ्तार कार से कई लोगों को किया घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 10 May 2018, 3:53 PM IST

ghaziabad

गाजियाबाद। गाजियाबाद में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां शराब के नशे में एक रईसजादे ने राहगिरों को टक्कर मार दी। घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं लोगों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने बजाय उसे छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : इस राशि के लोग आज कमा सकते हैं अतिरिक्त धन, बस करना होगा यह काम

मामला इंदिरापुरम के नीति खंड इलाके का है, जहां शुक्र बाजार चौक के पास से एक होंडा सिटी कार सवार युवक तेज रफ्तार से गुजर रहा था। युवक की गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने कई लोगों को टक्कर मार दी। नशे में गाड़ी चला रहे युवक ने एक ठेले वाले से भी जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार बिजली घर की दीवार तोड़कर अंदर तक घुस गई। हालाकि कार के एयरबैग खुल जाने के वजह से चालक की जान बच गई।

यह भी पढ़ें : भीम आर्मी के कार्यकर्ता की हत्या के बाद बढ़ा बवाल, चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात


वहीं घटना के बाद इलाके के लोगों ने आरोपी शराबी कार चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हालाकि लोगों का है कि जब वो पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें डांट कर चुप करा दिया, और उनकी शिकायत नहीं सुनी। उसके बाद पुलिस ने शराब के नशे में धुत आरोपी को भी छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : नूरपुर उपचुनाव में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष के प्रोग्राम में खाने को लेकर अफरा-तफरी, देखें वीडियो
l

पुलिस के इस रवैये से लोगों में नाराजगी है उनका कहना है कि शहर की सड़कों पर इस तरह से लोग शराब पीकर कब तक लोगों को कुचलते रहेंगे और सिस्टम का एक हिस्सा यानी पुलिस यूं ही उन्हे छोड़ देगी। इससे तो इन घटनाओं पर लगाम लगने के बजाय बढ़ते ही जाएंगे। इतना ही नहीं इलाके के लोगों का आरोप है कि इस तरह की घटनाएं यहां आए दिन होती रहती हैं और शाम होते ही लोग यहां गाड़ियों में बैठकर शराब के पैग छलकाने लगते हैं उसके बाद नशे में धुत होकर सड़कों पर तेज रफ्तार में कार चलाते हैं जिसके बाद यह हादसा होना तय है।

यह भी पढ़ें : रेप के मामले में महिला दरोगा को कोर्ट ने भेजा जेल