16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी की कर रहा था बेरहमी से पिटाई, बचाने पहुंचे चाचा को इस बात पर मार दी गोली

नशे में धुत भतीजे ने चाचा को मारी गोली रेलवे से रिटायर्ड थे दिनेश दिवाकर की मौत पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
murder.jpg

murder

गाजियाबाद। गाजियाबाद में देर रात गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया। जहां शराब के नशे में धुत एक भतीजे ने अपने ही चाचा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो इलाके में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया और वह हथियार भी बरामद कर लिया है। जिससे चाचा को गोली मारी गई थी।

जानकारी के अनुसार सतीश दिवाकर नाम के रेलवे के रिटायर्ड रिजर्वेशन ऑफिसर राकेश मार्ग पर गली नंबर 3 में रहते थे। उन्हीं के बराबर में ही उनका एक भतीजा दिनेश दिवाकर भी रहता है, जोकि जनरेटर का कार्य करता है। शुक्रवार देर रात दिनेश शराब के नशे में धुत अपने घर पहुंचा, जिसके बाद उसका अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। धीरे-धीरे झगड़ा बढ़ता चला गया और दिनेश ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जैसे ही घर में शोरगुल हुआ तो पास में ही रह रहे रिटायर्ड रेलवे के अधिकारी दिनेश के सगे चाचा सतीश दिवाकर भी मौके पर पहुंच गए और किसी तरह समझा कर उन्हें शांत किया। लेकिन कुछ देर बाद जब सतीश दिवाकर अपने घर जाने के लिए उठे तो अचानक ही दिनेश ने तमंचा निकाला और अपने चाचा की कनपटी से सटाकर उन्हें गोली मार दी।

ये भी पढ़ें : जिम की मैनेजर ने जिम मालिक पर ही लगाया रेप का आरोप

गोली लगते ही सतीश दिवाकर लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनी तो आनन-फानन में आसपास के लोग भी मौके पर दौड़े और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भतीजे दिनेश दिवाकर को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से वह हथियार भी बरामद कर लिया है, जिस हथियार से अपने चाचा को उसने गोली मारी थी।

ये भी पढ़ें : लापता हुए बीजेपी नेता गाजियाबाद से बदहवास हालत में मिले, पुलिस कर रही पूछताछ