
गाजियाबाद। माता पिता के साथ गाजियाबाद से नोएडा लौट रहे इंजीनियर वाहन चेकिंग के दौरान हार्ट अटैक आने से मौत हो गई थी। आरोप है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गये थे। मामला सामने आने पर नोएडा और गाजियाबाद पुलिस ने इसे अपने अपने इलाके का न बताकर पल्ला झाड़ लिया था। हालांकि बेटे की मौत के दो दिन बाद मृतक के पिता ने थाना इंदिरापुरम थाने में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए, इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
माता-पिता के साथ गाड़ी से घर लौट रहा था इंजीनियर
नोएडा के सेक्टर- 52 निवासी 34 साल का गौरव अपने माता और पिता के साथ अपनी कार से गाजियाबाद से घर जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर चेकिंग के दौरान रोकने पर पुलिसकर्मी ने उसकी कार में डंडा मारा। जिसके बाद गौरव और पुलिसकर्मी के बीच नोक झोंक हुई और उसके बाद गौरव को हार्ड अटैक पड़ गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। और उसकी मौत हो गई। इस दुखद हादसे के बाद पुलिस की लापरवाही भी सामने आई। 2 दिनों तक पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही कभी घटनास्थल गौतमबुद्ध नगर का बताया गया। तो कभी गाजियाबाद का।
पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को दी शिकायत
बहरहाल मंगलवार को गौरव शर्मा के पिता मूलचंद शर्मा से गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा कायम किया है। अज्ञात दो पुलिसकर्मी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उक्त पुलिसकर्मी की पहचान की कोशिश की जा रही है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है ।और मृतक के पिता मूलचंद शर्मा द्वारा थाना इंदिरापुरम में पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक तहरीर दी है । जिसके आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी पुलिसकर्मियों की गहनता से जांच की जा रही है । उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की जांच एसपी ट्रैफिक को सौंप दी गई है। उधर पुलिस भी अपने स्तर से इस पूरे मामले की जांच कर रही है। जो भी तथ्य सामने आते हैं। उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
11 Sept 2019 03:08 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
